Wednesday, December 7, 2016

क्या से क्या हो गया

क्या से क्या हो गया
बेवफ़ा, तेरे प्यार में
चाहा क्या, क्या मिला
बेवफ़ा, तेरे प्यार में

चलो सुहाना भरम तो टूटा
जाना के हुस्न क्या है
कहती है जिसको प्यार दुनिया
क्या चीज़, क्या बला है
दिल ने क्या ना सहा
बेवफ़ा, तेरे प्यार में...

तेरे मेरे दिल के बीच अब तो
सदियों के फ़ासले हैं
यक़ीन होगा किसे कि हम-तुम
इक राह संग चले हैं
होना है और क्या
बेवफ़ा, तेरे प्यार में...


Movie/Album: गाईड (1965)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: मो.रफ़ी

Monday, December 5, 2016

मेरी नज़र है तुझ पे

मेरी नज़र है तुझ पे, तेरी नज़र है मुझ पे
इसीलिए रहते हैं दोनों खोए हुए
तेरे बिना जियरा माने ना
लगी अगन है ये कैसी हाय! जाने ना !

तेरे लिए कलियां मैं चुनती रहूं
आशाओं की मालाएं बुनती रहूं
जागे में भी सपनों में खोई रहूं
सोते में भी आहट सी सुनती रहूं
ओ साजना! बालमा! मुझे क्या हो गया, जानू ना!

मेरे बिना अब तू भी रह न सके
तेरे बिना अब मैं भी रह न सकूं
हाय! मगर तू भी ये कह न सके
हाय! मगर मैं भी ये कह न सकूं
जानेमन! दफ़अतन दिल को ये क्या हुआ, जानूं ना !

इक परदेशी दूर से आया

इक परदेशी दूर से आया लड़की पर हक अपना जताया घर वालों ने हामी भर दी परदेशी की मर्ज़ी कर दी | प्यार के वादे हुए ना पूरे रह गए सारे ख्वाब अधू...